"एजुकेशन जीवन की तैयारी नहीं, यह अपने आप में ही एक जीवन है।" इस ब्लाग में हम शिक्षा के संबंध में कुछ प्रमुख जानकारी देने का प्रयास कर रहे है। We are provided some important educational Resources. please comment.

MY SLIDE

9th Hindi Notes

          गुलाब सिंह - GULAB SINGH  

 

I.एक वाक्य में उत्तर लिखिए ।

1. माँ ने बालक का खाना क्यों बंद कर दिया था?

उत्तरः बीमार के कारण बालक का खाना बंद कर दिया गया।

2. बहन ने भाई को क्या खिला दिया ?

उत्तरः बहन ने भाई को गुड़ और चने खिला दिये।

3. बादशाह का हुक्म क्या था ?

उत्तरः बादशाह का हुक्म था कि जुलूस न निकलें इस कारण से शहर में आतंक छा गया।

4 . थाली में क्या जल रहा था ?

उत्तरः थाली में एक दिया जल रहा था। 

5. झंडा किससे बना ?

उत्तरः बहन की पुरानी ओढ़नी से झंडा बना।

6. बहन ने क्या थाम लिया ?

उत्तरः बहन ने झंडा थाम लिया।

॥ दो या तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए:

1. भाई को बहन कैसे विदा करती है ?

उत्तरः बहन ने भाई की माथे पर तिलक लगाया, चावल बिखराए। तब भाई ने बहन के पैर छुए और विदा ली। बहन ने भाई के सिर पर हाथ फेरा और बलैयाँ लीं।

2. भाई को गिरते देखकर बहन ने क्या किया?

बहन ने भाई कोगिरते देखा, वह दौड़ पड़ी। भाई खून से लथपथ पड़ा था। वह पुकारती रही, “भैया ! भैया !”

।।।. जोडीए

बालक सारे - घर का दुलारा था।

भाई खून से - लथपथ पड़ा था।

बड़ी दूर जाना है - तुम थक जाओगी।

IV. संज्ञा, सर्वनाम शब्दों को अलग-अलग लिखिए:

संज्ञा शब्द: जुलूस, माँ, बादशाह, गुलाबसिंह, बहन, भैया, झंडा, सिपाही, लोग, गोली, खून।

सर्वनाम शब्द : वह, उसे, अपने, इन, उन्होंने ।

V. अनुरूपता :

त्रिधारा : कविता :: बिखरेमोती : कहानी संग्रह 

रानी : राजा :: बेगम : बादशाह

अंगूर : फल :: गुलाब :  फूल

दीया: दीप:: पताका : झंडा


VI. अन्य लिंग शब्द लिखिए:

बादशाह – बेगम

राजा – रानी

पिता – माता

लेखक-लेखिका

देवी – देव

बहन – भाई

झंडा – झंडे

दरवाजा – दरवाजे

ओढ़नी – ओढ़नियाँ

कहानी - कहानियाँ

डंडा – डंडे

थाली – थालियाँ

No comments:

Post a Comment

please give feedback your reviews, comments which helps me to better in future

khadi payee wale shabd